Trending

Jaunpur News : छठ पूजा से पहले रामेश्वर घाट का हो रहा सुंदरीकरण

Naya Savera Network

जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के भदेवरा गांव में छठ पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। रामेश्वर घाट के पास स्थित पोखरे का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। छठ पर्व से पहले सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। पोखरे के चारों ओर सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था और रोशनी के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं, ताकि छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। प्रधान प्रतिनिधि सत्यानंद चौबे ने बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया कि छठ पूजा तक सभी कार्य पूरे करा लिए जाएंगे। इस दौरान ग्राम सचिव आलोक सिंह, बबलू चौबे, पीयूष सिंह, रामू सिंह, मनोज सिंह, ढूंढी राजभर, गुलाब राजभर समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!