Trending

Jaunpur News : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की प्रांत टोली बैठक संपन्न

Naya Savera Network

डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का 3 से 7 जनवरी 2027 तक काशी प्रांत के विभिन्न जिलों में प्रवास प्रस्तावित

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रांत टोली की बैठक जौनपुर के मदारपुर,विकासखंड सिरकोनी स्थित डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह के निजी आवास पर संपन्न हुई। बैठक को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री ईश्वरी प्रसाद ने संबोधित किया।

बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक एवं अध्यक्ष तथा ख्यातिलब्ध कैंसर चिकित्सक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के प्रस्तावित काशी प्रांत प्रवास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उनका प्रवास 3 से 7 जनवरी 2027 तक काशी प्रांत के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित है। इस दौरान संगठन के विस्तार, विभिन्न आयामों की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

श्री ईश्वरी प्रसाद ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि हनुमान चालीसा पाठ केंद्रों का अधिक से अधिक विस्तार किया जाना चाहिए। साथ ही, अधिकाधिक हिंदू परिवारों से संपर्क स्थापित कर उन्हें संगठन की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से सनातन धर्मावलंबियों में जागरूकता और एकजुटता को बल मिलेगा तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
बैठक में प्रमुख रूप तरुण शुक्ल प्रांत महामंत्री,अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद,संजय दुबे प्रांत संगठन महामंत्री,अर्जुन मौर्य ,प्रांत महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल,दुर्गेश श्रीवास्तव,प्रांत मंत्री,अशोक सिंह,मंत्री राष्ट्रीय छात्र परिषद तथा आशीषानंद महाराज, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख सहित काशी प्रांत के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!