Trending

Jaunpur News : लाइन बाजार पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

Hindi News


जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। लाइन बाजार पुलिस ने रविवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे बताया कि थाना लाइन बाजार में मामला दर्ज है। इसी मुकदमे में वांछित नरेन्द्र उर्फ सिकन्दर निवासी रामपुर जमीन हिसामपुर, आशीष साहनी निवासी रामदासपुर नेवादा और सारदा पत्नी अनुज निवासी पाण्डेयपुर को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजयशंकर यादव, हेड कांस्टेबल राजेश यादव, कांस्टेबल अब्बास अंसारी तथा महिला कांस्टेबल नेहा और रानी सिंह शामिल रहीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!