Trending

Jaunpur News : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, एसपी जौनपुर रहे मौजूद

Naya Savera Network

जौनपुर। विकास भवन स्थित सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़ी विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों की सुनवाई की।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. यशवीर सिंह सहित पुलिस विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। महिला जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना और उन्हें न्याय व सुरक्षा उपलब्ध कराना है। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!