Trending

Jaunpur News : चार दिन से लापता है 14 वर्षीय गणेश, पिता ने पुलिस से लगाई तलाश की गुहार

Hindi News


मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भौरास गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर गणेश दुबे चार दिन से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता राजकुमार दुबे ने मंगलवार को मड़ियाहूं कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
पिता के अनुसार, उनका पुत्र गणेश दुबे दो नवंबर 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चल सका। कई दिनों तक तलाश करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। अंततः पिता ने 10 नवंबर को पुलिस को लिखित सूचना देकर बेटे को खोजने में मदद मांगी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!