Trending

Jaunpur News : जलालपुर में हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Naya Savera Network

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला और फायरिंग करने का आरोप, 7 सितंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान नितिन कुमार राजभर पुत्र धर्मेंद्र राजभर निवासी रेहटी, थाना जलालपुर, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को जलालपुर थाना क्षेत्र के छतारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर विराट राजभर समेत 11 नामजद आरोपियों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने रितेश यादव उर्फ किशन यादव उर्फ शक्ति यादव तथा उसके मित्र अभिषेक मिश्रा के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों से मारपीट की थी।

आरोप है कि इस दौरान आफताब ने रितेश पर चाकू से कई वार कर उसे घायल कर दिया और पिस्टल से जान से मारने की नीयत से एक राउंड फायर भी किया। घटना के संबंध में जलालपुर थाने में मुकदमा संख्या 401/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने आरोपी नितिन कुमार राजभर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी बबूल यादव और आरक्षी आशुतोष रौनियार शामिल रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!