Trending

Jaunpur News : रेलमंत्री से मिलने जा रहे किसान नेता अजीत सिंह को ग्रामीणों संग पुलिस ने किया ऑफिस अरेस्ट

Naya Savera Network

औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव में अंडर पास की मांग को लेकर रेलमंत्री से मिलने का था कार्यक्रम

वाराणसी व जौनपुर पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई,शाम तक डटी रही पुलिस

चंदवक। औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर पूरनपुर गांव में अंडर पास की मांग को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से ग्रामीणों के साथ मिलने जा रहे किसान नेता अजीत सिंह को वाराणसी व जौनपुर पुलिस ने ग्रामीणों व किसानों संग चंदवक स्थित संगठन के कार्यालय में ऑफिस अरेस्ट कर लिया। किसान नेता अंडर पास की मांग के संदर्भ में रेलमंत्री से मिलने जा रहे थे। सुबह से शाम तक कार्यालय पर तैनात पुलिस हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। ऑफिस अरेस्ट होने पर किसान नेता अजीत सिंह ने कहा कि किसान देश की आन बान शान है। किसानों की आवाज को ऑफिस अरेस्ट कर दबाया नहीं जा सकता।लोकतंत्र में संवाद होना चाहिए दमन नहीं। जब तक अंडर पास की समस्या का हल नहीं होगा।संघर्ष जारी रहेगा।

औड़िहार जौनपुर रेल प्रखंड पर स्थित पूरनपुर गांव में दस गांवों के हजारों  ग्रामीणों द्वारा अंडर पास की मांग लंबे अरसे से की जा रही है। इसके लिए ग्रामीणों ने किसान नेता अजीत सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, डीआरएम वाराणसी सहित संबंधित अन्य लोगों को ज्ञापन दिया था। डीआरएम आशीष जैन करीब छः माह पहले मौके पर आकर तकनीकी टीम के साथ निरीक्षण भी किया था। उसके बाद से मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। शनिवार को वाराणसी  रेलवे विभाग के कार्यक्रम में आ रहे रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर अंडर पास की मांग के संदर्भ में हुई कार्रवाई के संबंध में वार्ता करने के लिए ग्रामीणों संग किसान नेता अजीत सिंह जा रहे थे। रेलमंत्री से मिलने के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही वाराणसी व जौनपुर की पुलिस सक्रिय हो गई। चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक एस आर गौतम, चंदवक थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, चौकी दानगंज इंचार्ज जितेंद्र कुमार मय फोर्स ग्रामीणों संग किसान नेता अजीत सिंह को चंदवक स्थित संगठन कार्यालय पर ऑफिस अरेस्ट कर लिया। संगठन कार्यालय पर फोर्स शाम तक डटी रही।इस दौरान हर गतिबिधियों पर पुलिस की बारीक नजर थी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!