Trending

Lucknow News : लखनऊ विश्वविद्यालय में सैय्यद हसनैन क़मर ‘दीपू’ सम्मानित

Naya Savera Network

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में फ्रेंड्स ट्रस्ट ग्रुप, ज़ारा इवेंट्स एवं प्राच्य अरबी एवं फ़ारसी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष सैय्यद हसनैन क़मर ‘दीपू’ को सम्मानित किया गया।

समारोह में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयप्रकाश सैनी, सेवानिवृत्त आईएएस प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव तथा पूर्व एमएलसी सैय्यद सिराज मेंहदी ने सैय्यद हसनैन क़मर ‘दीपू’ को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों एवं शायरों ने हास्य-व्यंग्य की रचनाओं और शेरो-शायरी से सभागार में मौजूद लोगों को खूब गुदगुदाया। कवियों और शायरों की शानदार प्रस्तुतियों पर सभागार लगातार तालियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों की भी उल्लेखनीय मौजूदगी रही।

सम्मान प्राप्त करने के बाद सैय्यद हसनैन क़मर ‘दीपू’ ने आयोजकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने के साथ ही पत्रकारिता और साहित्य से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन करते हैं। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!