जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने का लगा आरोप
कभी भी कोई अप्रिय घटना की बुजुर्ग ने जताई आशंका
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुसरना गांव निवासी 65 वर्षीय दलित बुजुर्ग मंदा राम पुत्र स्व भोला राम ने तेजपुर निवासी प्रमोद यादव पुत्र पन्नालाल यादव पर बुधवार की शाम जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करने और जान से मारकर फेकवा देने की धमकी देने का आरोप लगाया है पीड़ित बुजुर्ग ने गुरुवार को पुलिस को प्रार्थना-पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की।पीड़ित का आरोप है कि प्रमोद यादव ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की और धमकी देते हुए कहा कि यहां से चले जाओ, नहीं तो जान से मारकर फेंक दूंगा, पता नहीं लगेगा । पीड़ित ने बताया कि उसकी उम्र करीब 65 वर्ष है और चलने-फिरने में भी काफी परेशानी होती है, जिसके कारण वह अपना बचाव करने में असमर्थ रहा। घटना के बाद से मंदा राम भयभीत है और उसे आशंका है कि उसके साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है