Trending

Jaunpur News : अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Naya Savera Network

चन्दवक।  आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कनौरा गांव के समीप पैदल जा रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की रविवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

         बसगीत गांव निवासी ज्वाला चौहान (45) पुत्र नान्हू चौहान शनिवार शाम करीब तीन बजे कनौरा गांव के समीप आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के जीजा प्रभु चौहान पुत्र सत्यदेव चौहान, निवासी सिहुका थाना मेहनाजपुर, जनपद आजमगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!