Trending

Jaunpur News : पोषण माह का शुभारंभ, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया प्रशिक्षण

Naya Savera Network

मड़ियाहूं, जौनपुर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से बुधवार को ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास अधिकारी प्रियंका सिंह चौहान ने की। इस दौरान 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आहार विविधता, पर्याप्त प्रोटीन और बच्चों के पोषण पर विशेष जोर दिया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर हॉट कुक्ड मील योजना के तहत बच्चों को ताजा एवं गर्म पका भोजन उपलब्ध कराने तथा सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने की जानकारी दी गई। कार्यकत्रियों को गर्भवती महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम के बाद पोषण जागरूकता रैली निकाली गई। रैली ब्लॉक परिसर से शुरू होकर बदौआ तक गई और वापस ब्लॉक परिसर में आकर समाप्त हुई। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!