Trending

Jaunpur News : शारदीय नवरात्रि पूजनोत्सव की तैयारी को लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति ने की विस्तृत चर्चा

Naya Savera Network

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक केंद्रीय कार्यालय नवदुर्गा मंदिर नखास में नवचयनित अध्यक्ष मनीषदेव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी शारदीय नवरात्र भव्य दुर्गा पुजनोत्सव पर महासमिति द्वारा आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस दौरान पुरस्कार वितरण सहित अन्य आयोजनों की रूप—रेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष मनीषदेव ने दुर्गा पूजानोत्सव के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया। साथ ही कहा कि नवरात्र के दौरान सभी कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित, गरिमामय एवं भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए समयबद्ध तैयारी आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने के लिये सक्रिय सहयोग की अपील किया।

बैठक में शारदीय नवरात्र से पहले नगर एवं ग्रामीण अंचलों की सड़कों की खराब स्थिति पर चर्चा हुई। महासमिति ने जिला प्रशासन से मांग किया कि नवरात्र शुरू होने से पहले नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त कराया जाय, ताकि विभिन्न पूजा समितियों को मां दुर्गा की प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

साथ ही बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर भी जिला प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गयी। महासमिति के सदस्यों ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्र से पहले बिजली व्यवस्था, सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करा दिया जाय जिससे पूजा समितियां शारदीय नवरात्र के कार्यक्रमों को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करा सकें।

महासचिव मनीष गुप्ता ने उपस्थित सदस्यों से आगामी कार्यक्रमों को लेकर सुझाव आमंत्रित करते हुये कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सामूहिक सहयोग और सुझावों से शारदीय नवरात्र के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी एवं सफल बनाया जा सकेगा। इस दौरान महासमिति ने निर्णय लिया कि जल्द ही महासमिति के पदाधिकारी, संरक्षक मंडल एवं अध्यक्ष मनीषदेव के नेतृत्व में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत, नगर पालिका एवं विद्युत विभाग से मुलाकात करेंगे। इस दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों, बिजली, साफ-सफाई सहित अन्य जनसमस्याओं से सम्बन्धित मांगों का पत्रक अधिकारियों को सौंपा जायेगा।

इस दौरान महासमिति के विशिष्ट सदस्य गौरव श्रीवास्तव, प्रबन्धकारिणी के सदस्य राम प्रकाश यादव, निशाकान्त द्विवेदी, रवि शर्मा, चन्द्रशेखर गुप्ता ने भी सुझाव दिया। सदस्यों ने नवरात्र के दौरान होने वाले आयोजनों, पुरस्कार वितरण सहित अन्य कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया।

इस अवसर पर महेश जायसवाल, रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, शैलेन्द्र मिश्रा, विजय गुप्ता, संजय मोदनवाल, संजय विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, चन्दन यादव, विष्णु गुप्ता, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, मो. शाहिद, श्रीपाल यादव, रोशी सोनकर, धीरज जायसवाल, ज्ञानेन्द्र दूबे, करन बिन्द, प्रिन्स तनेजा, विवेक जायसवाल, कृष्ण कुमार, महेंद्र अग्रहरि, उदय मौर्य, रोहित सिन्हा, यश गुप्ता, रतन मौर्या, द्वारिकेश अग्रहरि, रवि शंकर यादव, मुकुल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!