विगत माह सड़क दुर्घटना में प्रतिमा हो गई थी क्षतिग्रस्त
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सरायबीरू चौराहे पर लगी शहीद भगत सिंह प्रतिमा दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसके क्रम में शुक्रवार को विधि-विधान से पूजन के बाद प्रतिमा को पुनःस्थापन एवं भव्य अनावरण किया गया।यह अनावरण नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष्णा जायसवाल,उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान गाजे-बाजे के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया,प्रतिमा के पुनःस्थापन से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल रहा।इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू कृष्णा जायसवाल,हंस कुमार सोनकर ‘मकालू’, इंद्रसेन सिंह (पूर्व सैनिक),घनश्याम जायसवाल, रवि, सौरभ तिवारी, अमन सोनकर, आकाश यादव, पवन मौर्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।