Trending

Jaunpur News : कुलपति ने छात्रों से की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का आश्वासन

Naya Savera Network
जौनपुर। छात्रहित से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति से मुलाकात की। छात्रों ने विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक कुलपति के सामने रखा और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

बताया गया कि इससे पहले भी विभिन्न संस्थानों के छात्र कुलपति से मुलाकात का प्रयास कर चुके थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्रों ने एकजुट होकर कुलपति का पुतला दहन किया था। बाद में हुई मुलाकात में कुलपति ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनका ज्ञापन स्वीकार करते हुए संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मुलाकात के दौरान छात्र प्रतिनिधियों और कुलपति के बीच छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इसके बाद कुलपति ने छात्र प्रतिनिधियों के साथ सीवी रमन छात्रावास का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

छात्र नेता शशांक सिंह शेखर ने विश्वविद्यालय में स्वच्छता, बिजली और पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की मांग की। इस दौरान अभिषेक यादव, अमन, मंगलम, शिवम, सिद्धार्थ, सेन, शशांक, रोहित प्रभात समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!