Trending

Jaunpur News : बारीगांव नेवादा अंडरब्रिज में भरा बारिश का पानी

Naya Savera Network

मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के बारीगांव नेवादा गांव के पास बाईपास के अंडरब्रिज में बारिश का पानी भर जाने से सैकड़ों राहगीरों को परेशानी हो रही है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण अंडरब्रिज में कई दिनों से जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

अंडरब्रिज के नीचे पानी जमा होने से बाइक और साइकिल सवारों के साथ पैदल यात्रियों तथा स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों को मजबूरी में भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

राहगीर बबलू, बालमुकुंद, असरफ और लालमोहन ने बताया कि बारिश होते ही अंडरब्रिज में पानी भर जाता है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या बनी रहती है। लोगों के मुताबिक कई राहगीर पानी में फिसलकर गिर चुके हैं और घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!