Trending

Jaunpur News : मेहंदी और सुलेख प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Naya Savera Network

बरसठी | क्षेत्र के हरीपुर स्थित एमकेएस पब्लिक स्कूल में सोमवार को हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य पीयूष उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर और भगवान गणेश की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की।
      हरतालिका तीज के अवसर पर कक्षा तीन से आठ तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता कराई गई। छात्राओं ने हथेलियों पर पारंपरिक डिजाइनों की मेहंदी लगाई। वहीं, हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने कविता पाठ और सुलेख प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हिंदी के महत्व पर विचार गोष्ठी भी हुई। प्रधानाचार्य पीयूष उपाध्याय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी संस्कृति और भाषा से जोड़ने में मदद करते हैं। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रत्नेश शुक्ला, शिक्षक अरविंद दुबे, शिक्षिकाएं खुशी शुक्ला, प्रिया उपाध्याय और अनीता सिंह समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!