Trending

Jaunpur News : सीडीओ ने ली जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स समिति की बैठक

Naya Savera Network

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने जिला सलाहकार समिति एवं बैंकर्स समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बैंक एवं सरकार प्रायोजित योजनाओ की बिन्दुवार समीक्षा किया। बैठक में ऋण जमानुपात की विस्तृत चर्चा हुई और इसे बढ़ाने के प्रयास पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यूनियन बैंक एवं स्टेट बैंक तथा उतर प्रदेश ग्रामीण बैंक को विशेष रूप से ऋण जमा अनुपात पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले में काम कर रहे प्रत्येक बैंक शाखाओं एवं बैंक एटीएम की समीक्षा किया। साथ ही बैंक मित्रों के कार्य की समीक्षा की गयी। साथ ही वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान को सरकार प्रायोजित योजनाओं यथा एसएचजी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एन.आर.एल.एम. सहित सभी सरकार प्रायोजित योजना में समस्त बैंक एवं विभाग द्वारा जून तिमाही 2026 के कार्य की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में फसल बीमा योजना के लिये कैंप लगा कर लक्ष्य की प्राप्ति सूनिश्चित करे तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में बैंक शाखा प्रबंधक ऋण उपलब्ध कराने में पूरा सहयोग करें जिससे जिले के घटक-ऋण जमाअनुपात में बेहतर वृद्धि हो। बैठक में रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के एल.डी.ओ. उमेश चौधरी, अग्रणी जिला प्रबंधक कुमार हर्षमान, डीडीएम नाबार्ड राम अवध यादव, वित्तीय सलाहकार कमलेश यादव, निदेशक आर सेटी, अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय से राहुल कुमार सहित जनपद के समस्त बैंकों के जिला समन्वयक एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!