Trending

Jaunpur News : युवा व्यवसायी की मौत से बाजार में पसरा मातम

Naya Savera Network

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार के युवा स्टूडियो संचालक जितेन्द्र अग्रहरि (30) की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत की खबर से मंगलवार को बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह हादसे की जानकारी मिलते ही दुकानदार और स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के जितेन्द्र बाजार के दुकानदारों के बीच काफी लोकप्रिय थे। साथी व्यवसायी की असामयिक मौत से आहत होकर खुटहन मार्ग स्थित अधिकांश दुकानदारों ने मंगलवार को अपनी दुकानें स्वतः बंद रखीं। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

शोक व्यक्त करते हुए विनोद गुप्ता, राजकुमार अग्रहरि, एकरार अहमद, बृजेश बिंद, पंकज बिंद, विजय गिरि, अरविंद यादव आदि ने कहा कि जितेन्द्र मेहनती और मिलनसार युवक थे। उनके अचानक चले जाने से बाजार ने अपना एक अच्छा साथी खो दिया है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!