Trending

Jaunpur News : आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए निगम का शुभारंभ

Technical Team

कलेक्ट्रेट सभागार में देखा गया सीधा प्रसारण



जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकोस) का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों के प्रबंधन को डिजिटल व्यवस्था से जोड़ना है। इस दौरान यूपीकोस के पोर्टल और वेबसाइट की शुरुआत, लोगो का अनावरण तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में देखा गया। इस दौरान नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, कजगांव अध्यक्ष फिरोज अहमद, मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष कपिल मुनि वैश्य, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन., मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद आउटसोर्स कर्मचारियों मेराज, विनोद, वाजिद, फिरोज, सलीम, आशीष, राहुल, नियाज, अमित और रहमान को सुरक्षा किट वितरित की गई। अतिथियों को बुके और उपहार स्वरूप पुस्तक देकर सम्मानित भी किया गया।

श्रमिकों को लाखों रुपये की सहायता

कार्यक्रम में विभिन्न श्रमिक कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि के सांकेतिक चेक वितरित किए गए। मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के तहत रवि कुमार, मो. सादाब और दीपक को 56 हजार रुपये के चेक दिए गए। कन्या विवाह सहायता योजना के तहत जीउत राम, शकुंतला और परमशीला देवी को 65 हजार रुपये की सहायता दी गई। वहीं, संगीता और रामवती को मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के तहत 2 लाख 25 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए उठाया गया यह कदम सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार शोषित और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम उनके लिए महत्वपूर्ण सौगात है।

निर्देशों का जल्द होगा क्रियान्वयन

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने कहा कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के अवसर पर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिला प्रशासन कर्मचारियों के साथ खड़ा है और मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए निर्देशों का जल्द से जल्द क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन प्रीति श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर महामंत्री पीयूष गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, एएलसी देवव्रत यादव, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सेवायोजन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!