Trending

Jaunpur News : सर्पदंश से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Naya Savera Network

खुटहन (जौनपुर)4 सितंबर मलिकपट्टी गांव निवासी 30 वर्षीय कुलदीप साहू की गुरुवार की रात सर्पदंश से मौत हो गई। वह खुटहन बाजार स्थित एक किराना की दुकान पर रहकर काम करता था। बताया गया कि दुकान के भीतर से सामान निकालते समय वहां बैठे सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए शाहगंज डाक्टर ज्ञान चंद के अस्पताल में ले गए। जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


कुलदीप अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके भाई प्रदीप और संदीप हैं, जबकि तीन बहनें रीना, नीलम और अंतिमा हैं। विधवा मां दुर्गावती के सामने जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। करीब 10 वर्ष पूर्व पिता दयाराम साहू की मृत्यु हो चुकी थी। पिता के निधन के बाद कुलदीप परिवार के लिए सहारा बना हुआ था। अचानक हुई इस घटना से गांव और बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!