Trending

Jaunpur News : RSS की गोष्ठी में डॉ. हेडगेवार के जीवन और राष्ट्रभक्ति पर चर्चा

Naya Savera Network

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से खंड सिरकोनी में कजगांव स्थित राम निरंजन इंटर कॉलेज में जन गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने की। मुख्य वक्ता जिला प्रचारक अमरजीत ने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन और उनकी राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार के मन में बचपन से ही देशभक्ति की भावना थी। छात्र जीवन में अंग्रेजी शासन के विरोध में ‘वंदे मातरम’ गाने पर उन्हें स्कूल से निकाल दिया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में संघ की स्थापना समाज को संगठित, अनुशासित और राष्ट्रभावना से जोड़ने के उद्देश्य से हुई।

गोष्ठी में पंच परिवर्तन के तहत सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों के पालन और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान खंड संचालक आशुतोष मिश्र, खंड कार्यवाह हर्ष सिंह सहित कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!