Trending

Ghazipur News : जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं और बच्चे दिव्यांग हैं, संस्था उनके लिये विशेष कार्य

Naya Savera Network

उग्रसेन सिंह/कृष्णा सिंह

सैदपुर, गाजीपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेवादा में गुरुवार को आदर्श मानस सेवा संस्था के प्रबंधक मुकेश सिंह गेंदी ने परिषदीय विद्यालय में जाकर कापी, पेन, पेंसिल, कटर और बिस्किट का वितरण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय नेवादा में 86 बच्चों में वितरण किया गया। कापी, पेन, पेंसिल, कटर और बिस्किट वितरण में प्रमोद ठाकुर, आदेश सिंह, विपुल प्रभा का सहयोग रहा। संस्था के प्रबंधक मुकेश सिंह ने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं और जो बच्चे दिव्यांग हैं आगे संस्था उनके लिए विशेष कार्य करेगी।

इस अवसर पर भीम सिंह, विनय सिंह, अजय विक्रम सिंह, काशी राम, अरविंद सिंह, राजकुमार सिंह, अनिल सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, राजेश सिंह, कृपाशंकर सिंह, मोहन सिंह, रतन लाल बारी, जय प्रकाश कनौजिया, ज्ञान प्रसाद कन्नौजिया, विपिन यादव, प्रधानाध्यापक आनन्द पाण्डेय, गिरिजेश यादव, सतीश चौबे, पूजा श्रीवास्तव, भूपेंद्र यादव सहित शिक्षक, बच्चे, ग्रामवासी आदि मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!