Trending

Mariahu News : जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

Naya Savera Network

मड़ियाहूं स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य मुदित सक्सेना ने बताया कि अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं को आवेदन का अवसर देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने जनपद के अभिभावकों, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और संबंधित अधिकारियों से अपील की कि वे विस्तारित समय-सीमा का लाभ उठाते हुए पात्र विद्यार्थियों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित कराएं, ताकि कोई भी योग्य छात्र आवेदन से वंचित न रहे। प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राएं चयन परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने वाला प्रतिष्ठित संस्थान है, इसलिए पंजीकरण अभियान में सभी का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!