Trending

Jaunpur News : भाजपा ने नगर में निकाली समरसता शोभायात्रा

Naya Savera Network

जौनपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर रविवार को भाजपा नगर उत्तरी मंडल की ओर से समरसता संपर्क अभियान के अंतर्गत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हरखपुर वार्ड से निकाली गई  इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने किया। मंडल अध्यक्ष  सारिका सचिन सोनी द्वारा  संत रविदास की प्रतिमा पर पूजन-अर्चन और आरती की गई। इसके बाद बैंड-बाजे के साथ निकली यात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु संत रविदास के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा देवी मौर्य ने कहा कि संत रविदास ने अपना संपूर्ण जीवन समाज की सेवा और समरसता के लिए समर्पित किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार संत रविदास सहित सभी महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व नगर अध्यक्ष सुनील सेठ ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा का संकल्प दोहराया। जिला उपाध्यक्ष एवं नगर उत्तरी मंडल प्रभारी परविंद चौहान ने कहा कि संगठन के निर्देशों का पालन बूथ स्तर तक सुनिश्चित किया जा रहा है और निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम को पूर्व महिला आयोग सदस्य शशि मौर्य, शैल साहू, वरिष्ठ नेता डॉ रामसूरत मौर्य तथा पूर्व जिला मंत्री धर्मपाल चौधरी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया। कार्यक्रम में सनी चौधरी राहुल साहू, कृष्णकांत साहू, शिव कुमार मौर्य, शुभम कन्नौजिया, अभिषेक बैंकर, प्रेम सागर, गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव, सत्यम सोनी, मनोज कुशवाहा, रामकुमार साहू, राजेश जायसवाल सहित मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!