Trending

Jaunpur News : नगर निकायों के विकास कार्यों में गुणवत्ता पर जोर

Naya Savera Network

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान नगर निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों और शासन की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक निर्माण एवं परियोजना स्थल पर सूचना बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाया जाए। बोर्ड पर कार्य की लागत, कार्यदायी संस्था, कार्य प्रारंभ होने और निर्धारित पूर्णता तिथि समेत अन्य विवरण स्पष्ट रूप से अंकित हों। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लापरवाही या गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश, सड़क और नाली निर्माण जैसे जनहित के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएं।

जिलाधिकारी ने पैदल पथ को अतिक्रमणमुक्त रखने और स्ट्रीट वेंडरों को चिन्हित स्थानों पर व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही ई-रिक्शा के लिए पिकअप एवं ड्रॉप प्वाइंट निर्धारित करने को कहा, ताकि प्रमुख मार्गों पर जाम न लगे। कार्य शुरू करने से पहले संबंधित संस्थाओं से समन्वय कर अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!