Trending

Jaunpur News : डा. राम उजागिर यादव की पुण्यतिथि पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

Naya Savera Network

शाहगंज, जौनपुर। डॉ. राम उजागिर यादव चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से शाहगंज क्षेत्र में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ जहां क्षेत्रवासियों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर का आयोजन 19 अगस्त को ऑर्थो न्यूरो फिजियो क्लिनिक, पलिया भेड़िया रोड-आजमगढ़ में किया गया। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चले शिविर में लोगों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी उपलब्ध कराया गया।
शिविर में आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अतुल यादव ने आयुर्वेदिक रोगों के चिकित्सकीय निदान एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की। वहीं शिविर में सहयोगी संस्था ऑर्थो न्यूरो फिजियो क्लीनिक की ओर से आधुनिक फिजियोथेरेपी सुविधाओं, दर्द से राहत, व्यक्तिगत देखभाल एवं उपचार संबंधी जानकारी भी दी गई। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना है। ट्रस्ट की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाने की अपील की गयी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!