Trending

Jaunpur News : कच्चे मकान की दीवार ढही, पशुशाला और भूसा घर गिरने से हजारों का नुकसान

Technical Team


रामनगर। रामनगर ब्लॉक की ग्राम सभा रामनगर में बारिश के बीच एक कच्चे मकान की दीवार अचानक ढह गई। हादसे में रामपति पटेल की पशुशाला और भूसा रखने वाला घर पूरी तरह गिर गया। इससे पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पशुशाला और भूसा घर की ईंटों से बनी दीवारें अचानक भरभराकर गिर पड़ीं। दीवारों के मलबे में करीब 20 सीमेंट के पटरे भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय पशुशाला में कोई जानवर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

रामपति पटेल ने बताया कि पशुओं के लिए रखा भूसा और अन्य सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी जर्जर मकानों के लिए सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!