जन विकास संस्थान एवं कौशल विकास के संयुक्त तत्वावधान में ऊषा उपवन, मड़ियाहूं में आशा, एएनएम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 50 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, किशोरियों के स्वास्थ्य, माहवारी स्वच्छता, टीकाकरण, पोषण, एनीमिया की रोकथाम तथा यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य एवं अधिकार (SRHR) विषयों पर कार्यकर्ताओं की जानकारी और क्षमता बढ़ाना था। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। प्रशिक्षण के दौरान संवादात्मक सत्र और समूह चर्चा का आयोजन किया गया।
संस्था के निदेशक राजमणि जी ने कहा कि आशा, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत कड़ी हैं। इनके ज्ञान से ही स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है।
कार्यक्रम प्रबंधक अवधेश कुमार यादव ने बताया कि संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और नेतृत्व विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। एसआरएचआर परियोजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पीयूष पंकज ने विस्तार से विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में एमआईएस साक्षी कुमारी, कंचन, मेनिका सहित जन विकास संस्थान की टीम उपस्थित रही। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए ऐसे कार्यक्रम नियमित कराने की मांग की ।
.jpeg)