Trending

Jaunpur News : युवा सपा नेता तनुज पांडे ने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर दिया युवाओं को संदेश

Naya Savera Network

जौनपुर। महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत मधुपुर गांव निवासी युवा सपा नेता तनुज पाण्डेय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक आयोजन कर युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए बृहद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। वार्ता के दौरान तनुज पाण्डेय ने कहा कि आज का युवा आधुनिकता की ओर तेजी से आकर्षित हो रहा है, लेकिन हमें अपनी प्राचीन संस्कृति, संस्कार और परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से भारतीय सभ्यता एवं सनातन परंपराओं को अपनाने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी दावेदारी के सवाल पर तनुज पांडे ने कहा कि क्षेत्र के सभी वर्गों से उन्हें लगातार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जनता के बीच रहकर सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। धार्मिक आयोजन के दौरान ग्रामीणों और युवाओं की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन के समापन पर सभी ने तनुज पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!