Trending

Jaunpur News : एसडीएम ने रास्ते की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Naya Savera Network
 

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील के सेउर गांव में गुरुवार शाम एसडीएम नवीन कुमार के निर्देश पर रास्ते की जमीन से अतिक्रमण हटवाया गया। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर रास्ते के खाते में दर्ज भूमि की जांच की और अतिक्रमण पाए जाने पर उसे खाली कराया। कार्रवाई के बाद ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली।

एसडीएम के अनुसार, गांव निवासी ममता पत्नी राकेश ने रास्ते की जमीन पर दीवार बनाकर उसे अवरुद्ध कर दिया था। शिकायत मिलने पर राजस्व टीम ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद दीवार हटवाकर रास्ते को अतिक्रमणमुक्त कराया गया।

एसडीएम नवीन कुमार ने कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सार्वजनिक उपयोग की भूमि से संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान लेखपाल अश्विनी यादव, प्रमोद श्रीवास्तव समेत राजस्व टीम के सदस्य मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!