Trending

Jaunpur News : तेज बारिश में कच्चा मकान ढहा, धान की फसल भी प्रभावित

Technical Team


जौनपुर। डोभी क्षेत्र के बिशुनपुर लेवरुआ गांव में तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान गिरने से पूरा भवन धराशायी हो गया, जिससे परिवार को काफी नुकसान उठाना पड़ा।

मकान की दीवार गिरने से बगल में स्थित दिनेश यादव के धान के खेत में मिट्टी और मलबा जा गिरा। इससे खेत में रोपी गई धान की फसल भी प्रभावित हुई है। वहीं, बारिश और मलबे के कारण मकान के अंदर रखा खाने-पीने का सामान भी खराब हो गया।

मकान मालिक दूधनाथ के पुत्र सुरेंद्र ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण उनका कच्चा मकान अचानक गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर मकान और फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने तथा नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!