Trending

Jaunpur News : सावन के प्रथम सोमवार को रही शिवालयों में धूम

Technical Team


बक्शा(जौनपुर)। सावन मास के प्रथम सोमवार को बक्शा विकास खण्ड के उमरछा गांव स्थित सुप्रसिद्ध मृत्युञ्जय महादेव धाम में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में चार बजे मंदिर के कपाट खुलते पूरा परिसर "ओम् नमः शिवाय" और "हर हर महादेव" के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। पवित्र सई नदी से जल भरकर आए कांवड़ियों ने भी "बोल बम" के नारों के साथ महादेव को जल अर्पित कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में सुबह सरोज उपाध्याय के नेतृत्व में महिलाओं ने "ओम् नमः शिवाय" का मधुर कीर्तन किया, वहीं विद्वान पंडितों द्वारा महा मृत्युंजय मंत्र का सस्वर पाठ किया गया। इसके बाद सुबह आठ बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के ख्यातिलब्ध कलाकारों- कैलाश नाथ शुक्ल, हीरामणी उपाध्याय, त्रिलोकी नाथ शुक्ल, अशोक शुक्ल, राम सागर शुक्ल, अरविन्द शुक्ल और संतोष शुक्ल "ढोलन" ने एक से बढ़कर एक शिव भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने अपनी पत्नी पद्मा उपाध्याय के साथ, डॉ. मनीष मिश्र ने सपत्नीक, अभिषेक उपाध्याय ने अपनी पत्नी के साथ और रमेश निषाद ने सपत्नीक विधि-विधान से भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक संपन्न किया। दिनभर चले इस भव्य धार्मिक उत्सव का समापन शाम ठीक सात बजे महादेव की दिव्य महाआरती के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!