Trending

Jaunpur News : तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में छात्राओं ने बनाई रंग-बिरंगी राखियां

Naya Savera Network


रक्षाबंधन पर्व के महत्व से कराया परिचित, सहपाठी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

जौनपुर। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर में बृहस्पतिवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राएं अपने घर से विभिन्न प्रकार की सामग्री लेकर आई थीं, जिससे उन्होंने रंग-बिरंगी, आकर्षक और सुंदर राखियां तैयार कीं।

राखियां तैयार करने के बाद छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई गई राखियां सहपाठी भाइयों की कलाई पर बांधीं। इस दौरान छात्राओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि सभी छात्राओं ने राखी बनाने में काफी रुचि दिखाई। अपने हाथों से तैयार राखियां सहपाठियों की कलाई पर बांधते समय छात्राएं बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में रचनात्मकता का विकास होता है। साथ ही भारतीय संस्कृति और रक्षाबंधन जैसे पर्वों के महत्व को समझने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर विद्यालय के चीफ प्रॉक्टर राजेश कुमार सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, रमेश चंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, राजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार, अंबर कुमार सिंह एवं मीडिया प्रभारी बद्रीनाथ सिंह उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!