Trending

Jaunpur News : स्वस्थ नारी—सुरक्षित चिकित्सक

Naya Savera Network

फाइब्रॉइड पर मंथन से डॉक्टर सुरक्षा तक JOGS की सशक्त पहल

सीएमई, अभया दिवस की शपथ एवं जागरूकता रैली के माध्यम से दिया दिया गया संदेश

जौनपुर। JOGS द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं चिकित्सकों की सुरक्षा को समर्पित विशेष कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में फाइब्रॉइड के आधुनिक चिकित्सा एवं शल्य उपचार पर CME के साथ अभया दिवस पर शपथ ग्रहण एवं “No Violence Against Doctors” जागरूकता रैली की गयी।
कार्यक्रम में “Medical and Surgical Management of Fibroid – Choosing the Right Patient, Right Treatment” विषय पर विशेषज्ञ वक्ता डॉ. नीलम ओहरी डायरेक्टर न्यू लाइफ हॉस्पिटल ने फाइब्रॉइड के विभिन्न उपचार विकल्पों पर विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि प्रत्येक मरीज के लिए उपचार की एक ही पद्धति उपयुक्त नहीं होती। रोगी की आयु, लक्षण, फाइब्रॉइड का आकार एवं स्थान तथा भविष्य में गर्भधारण की इच्छा को ध्यान में रखते हुए सही मरीज के लिए सही उपचार का चयन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये JOGS अध्यक्ष डॉ. अंजू कनौजिया ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में मरीजों एवं चिकित्सकों के बीच विश्वास, संवाद और आपसी सम्मान को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। इसी क्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शुभा सिंह, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. मधु, डॉ. प्रियंबदा, डॉ. आर.के. गुप्ता एवं डॉ. रीता दुबे ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिला स्वास्थ्य एवं चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने डॉक्टरों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की हिंसा का विरोध करने तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक चिकित्सा वातावरण बनाने की शपथ लिया। इसके पश्चात जागरूकता रैली निकालकर समाज को संदेश दिया गया कि चिकित्सक और मरीज एक-दूसरे के सहयोगी हैं, विरोधी नहीं। रैली के दौरान “No Violence Against Doctors”, “Respect Doctors, Save Healthcare” एवं “हिंसा का समाधान संवाद है” जैसे संदेशों के माध्यम से चिकित्सकों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति जनजागरूकता का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैली निगम ने किया। कार्यक्रम में JOGS के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में चिकित्सकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ उन चिकित्सकों की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है जो दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहते हैं। मुख्य संदेश “सही मरीज के लिए सही उपचार, और हर चिकित्सक के लिए सुरक्षित वातावरण।”

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!