Trending

Jaunpur News : श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के प्रमुख मंदिरों में व्यापक साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित

Naya Savera Network

जौनपुर, 02 अगस्त, 2026 (सू०वि०)- श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. के निर्देशानुसार जनपद के समस्त नगर निकायों, विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में स्थित प्रमुख शिवालयों एवं अन्य प्रमुख मंदिरों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

       जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया था कि जनपद के सभी प्रमुख मंदिरों में नियमित एवं विधिवत साफ-सफाई कराई जाए तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी क्रम में आज संबंधित विभागों एवं स्थानीय निकायों द्वारा मंदिर परिसरों, संपर्क मार्गों, प्रवेश द्वारों, जलनिकासी व्यवस्था तथा आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सफाई कराई गई।

       साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, कूड़ेदान, जलभराव की रोकथाम, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को भी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्य कराए गए। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि तक मंदिर परिसरों में स्वच्छता एवं सुविधाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखें।

       जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल समाधान सुनिश्चित करें। जनपद प्रशासन द्वारा संपूर्ण श्रावण मास के दौरान व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुविधाजनक दर्शन का लाभ मिल सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!