Trending

Jaunpur News : सावन के सोमवार पर स्वयंभू महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Technical Team


जौनपुर। सावन माह के पावन सोमवार पर शहर कोतवाली क्षेत्र के मुल्ला टोला स्थित प्राचीन स्वयंभू महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की।





मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर रतन मौर्या, सत्यम मौर्या, डॉ. हेमचंद मौर्या, विकास मौर्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव की सेवा, पूजा-अर्चना और मंदिर व्यवस्था में पूरे उत्साह के साथ जुटे रहे। श्रद्धालुओं ने कहा कि सावन का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है और इस दिन जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पूरे दिन मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा तथा भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!