Trending

Jaunpur News : तीन वांछित अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

Technical Team


जौनपुर। अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों पर वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तलाश और संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बक्सा थाना क्षेत्र के उटरूखुर्द गांव निवासी कुन्दन यादव पुत्र विजय यादव के खिलाफ 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। कुन्दन यादव थाना बक्सा में दर्ज मुकदमा संख्या 434/2026 में वांछित है। उसके खिलाफ धारा 308(5) और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

इसी तरह नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक मामले में वांछित दो अन्य अभियुक्तों पर भी 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनमें जानसन यादव पुत्र लालता यादव निवासी बनपुरवा, थाना मड़ियाहूं और सचिन यादव उर्फ देवा पुत्र महेन्द्र यादव निवासी देवापार बनपुरवा, थाना मड़ियाहूं शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त थाना नेवढ़िया में दर्ज मुकदमा संख्या 117/2026 में वांछित चल रहे हैं। इनके खिलाफ धारा 109(1), 115(2), 117(2), 118(1), 191(2), 191(3), 3(5), 351(3) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने फरार आरोपितों की तलाश और गिरफ्तारी की कार्रवाई और तेज कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!