Trending

Jaunpur News : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कुटीर संस्थान के संस्थापक की मनायी गयी 28वीं पुण्यतिथि

Naya Savera Network

श्रद्धांजलि समागम का हुआ आयोजन, तमाम लोगों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन

पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित कुटीर संस्थान कुटीर चक्के के संस्थापक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं साप्ताहिक 'विकास' के संपादक अभयजीत दुबे की 28वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ बुधवार को श्रद्धांजलि-समागम के रूप में मनाई गई।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि पूज्यनीय संस्थापक जी ने 1937 में कुटीर संस्थान की स्थापना कर शिक्षा की जो अलख जगाई थी, वह आज भी पूरे पूर्वांचल को आलोकित कर रही है। संस्थापक जी के जीवन आदर्श को छात्रों को बताया। साथ ही संस्थान के बहुआयामी प्रतिभा के धनी प्रबंधक जी द्वारा छात्रों के हित के लिये सुगम मार्ग पराऊगंज से भडेहरी पुल तक बनाने की बात कही। आज इस सभा से वचन देता हूं कि इस डग्गामार सड़क को सुगम व्यवस्थित शासन से पैरवी करके बनाऊंगा।
मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार श्याम नारायण पाण्डेय ने संस्थापक जी के पत्रकारिता जीवन को बताते हुए हिंदी पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि पत्रकारिता कि सबसे बड़ी पूंजी शब्दकोश होते है। विषयों को पढ़ना ही पर्याप्त नहीं पढ़कर लिखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। मो. जुनैद ने अपने छात्र जीवन संस्थापक जी के जीवन से जुड़ी स्मृतियों की चर्चा किया।
अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार मुरली पाल ने संस्थापक जी के जीवन को रेखांकित करते हुए बताया कि राष्ट्र की आजादी के लड़ाई में देश के बिकाऊ लोग भाग नहीं लेते थे। जब दुनिया में कही शिक्षा का प्रसार नहीं था। उस समय तक्षशिलाविश्वविद्यालय एक मात्र शिक्षा का केंद्र बिंदु था। ऐसे ही यह कुटीर संस्थान है जहाँ हुजूर का लड़का पढ़ता है और मजदूर का लड़का भी पढ़ रहा है। संस्थान के प्रबंधक डॉ अजेयेन्द्र दुबे ने छात्रों को बताया कि आदत छोड़ने के लिए नई आदत जीवन में डालना चाहिए। अंत में प्राचार्य प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय ने आये सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती एवं पूज्य संस्थापक जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस दौरान संस्थान के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी इकाइयों के प्रधानाचार्य डॉ. राहुल अवस्थी, प्राचार्य डॉ. राकेश मिश्र, प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र दुबे समेत संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पूर्व छात्रों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुज शुक्ला ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!