Trending

Jaunpur News : जिला कारागार में 200 बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Naya Savera Network

जौनपुर। जिला कारागार में गुरुवार को अकिंचन फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के चेयरमैन अमरनाथ पांडेय एवं डॉ. अरुणेंद्र पांडेय ने शिविर में बंदियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। शिविर में करीब 200 बंदियों को बुखार, खांसी, खसरा और वायरल समेत विभिन्न रोगों के उपचार के लिए होम्योपैथिक दवाएं दी गईं। चिकित्सकों ने बंदियों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी।

इस दौरान जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, चिकित्साधिकारी डॉ. शाहिद अख्तर, कारापाल अजय कुमार, उप कारापाल सुभाष चंद्र पांडेय व नंद किशोर गौतम, फार्मासिस्ट अरुण कुमार सिंह, मुख्य चीफ गोपाल पांडेय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक ने बंदियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने और दवाएं वितरित करने के लिए अकिंचन फाउंडेशन के चेयरमैन अमरनाथ पांडेय की सराहना की।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!