चंदवक। थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी के साथ जबरन शादी करने का दबाव व अश्लील फोटो वायरल करने का दबाव बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में प्रधान के भतीजे के विरुद्ध बुधवार शाम मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है।
पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि रविकांत यादव पुत्र रामबचन यादव निवासी हटवा जो प्रधान का भतीजा है , ने उनकी 17 वर्षीय बेटी को तीन साल पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया था। उसके बाद से वह उनकी बेटी के साथ लगातार संबंध बनाने लगा । जब यह बात लड़की के परिजनों को पता चली तो उन्होंने लड़के के परिजनों से इसकी शिकायत की । आरोपी ने उनकी बेटी का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। लड़की के पिता ने बताया कि मंगलवार शाम को आरोपी युवक ने पीड़िता के छोटे भाई को एक मोबाइल किशोरी को देने के लिए दी। भाई ने मोबाइल ले जाकर अपना मां को दे दिया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि उन्होंने जब इस बात की शिकायत उनके परिजनों से की और पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उनके चाचा जो कि वर्तमान में प्रधान पति हैं उनके द्वारा कुछ पैसे लेकर मामला रफा दफा करने की बात कही गई। लड़की के पिता ने बुधवार दोपहर को मामले की लिखित शिकायत पुलिस से की । थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक कोजल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
