Trending

Chandwak News : तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दुकान में जा घुसा वाहन, दुकानदार घायल

Naya Savera Network
चन्दवक । 

आजमगढ़–वाराणसी मार्ग पर रामदेवपुर गांव में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। हवा भराने के लिए एक ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसा।
हादसे में दुकान के मालिक शिवकुमार यादव घायल हो गए। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!