Trending

Badaun News : खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की पहल पर केमिस्ट एसोसिएशन ने किया नेक कार्य

Naya Savera Network

बदायूं। औषधि निरीक्षक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशन पर समस्त दवा विक्रेताओं के तत्वावधान एवं केमिस्ट एसोसिएशन बदायूं के सौजन्य से पवित्र माह श्रावण मास के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण हेतु 6 चार पहिया वाहन व 12 दो पहिया वाहन को कलक्ट्रेट कैम्पस से रवाना किया गया। कुमार चन्द्र बाबू उपजिलाधिकारी न्यायिक तहसील सदर व लवकुश प्रसाद औषधि निरीक्षक ने हरी झण्डी दिखाकर कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्गों के लिए रवाना किया। समस्त वाहन अपने निर्धारित कांवड़ यात्रा मार्गों पर कांवड यात्रियों को निःशुल्क औषधि वितरण करेंगे। उक्त अवसर पर शिव स्वरूप गुप्ता, अखिल रस्तोगी, श्रीप्रकाश, जितेन्द्र, गौरव आदि उपस्थित रहे।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशन पर केमिस्ट एसोसिएशन उझानी की ओर से पवित्र माह श्रावण मास के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों के लिये निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण हेतु औषधि शिविर कल्याण सिंह चौक उझानी पर लगाया गया जिसका उद्घाटन कुमार चन्द्र बाबू उपजिलाधिकारी न्यायिक और लवकुश प्रसाद औषधि निरीक्षक ने फीता काटकर किया। शिविर में कावड़ यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधियाँ वितरित की जायेंगी। इस अवसर पर अवधेश गोयल, शिव स्वरूप गुप्ता, मोहित अग्रवाल, प्रदीप साहू, डा० हबीब कादरी, डा० दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।
वहीं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशन पर केमिस्ट एसोसिएशन कछला की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिये निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण हेतु एक औषधि शिविर सोनू मेडिकल स्टोर कछला एवं दूसरा शिविर एकता मेडिकल स्टोर कछला पर लगाया गया। शिविर का शुभारम्भ कुमार चन्द्र बाबू उपजिलाधिकारी न्यायिक एवं लवकुश प्रसाद औषधि निरीक्षक की उपस्थिति में हुआ। शिविरों में कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधियाँ वितरित की जायेंगी। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन कछला के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!