Trending

mariahu News : जवंसीपुर के अटल मनरेगा पार्क में 500 पौधे रोपे गए

Naya Savera Network

विधायक और एसडीएम ने किया पौधरोपण का शुभारंभ।

रामनगर । विकास खंड  के जवंसीपुर स्थित अटल मनरेगा पार्क में रविवार को वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मड़ियाहूं विधायक डॉ. आर.के. पटेल और मड़ियाहूं एसडीएम नवीन कुमार ने पौधा लगाकर किया। इसके बाद पार्क परिसर में कुल 500 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधरोपण करना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और सुरक्षा करना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाले वर्षों में पेयजल संकट और बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार कीर्ति, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, ग्राम प्रधान आशीष सिंह 'मुन्ना', लेखपाल इंदु प्रकाश यादव, महेश चौहान, हिमांशु श्रीवास्तव, अनिल सिंह, प्रधान विक्रांत सिंह, बड़ेलाल पटेल सहित अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!