लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोमवार देर रात जारी सूची में 10 अपर जिलाधिकारी (एडीएम), 8 उपजिलाधिकारी (एसडीएम), 5 नगर मजिस्ट्रेट, 5 अपर आयुक्त तथा कई अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इंद्र नंदन सिंह को महोबा का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है, जबकि महिपाल सिंह को जौनपुर का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। महेंद्र प्रताप को सुल्तानपुर का मुख्य राजस्व अधिकारी और सौजन्य कुमार विकास को बहराइच का एसडीएम बनाया गया है। वहीं, महेंद्र कुमार सिंह को वाराणसी का नगर मजिस्ट्रेट, बिंदु लता को कानपुर नगर का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा संजय चावला को आजमगढ़ का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कुंवर पंकज को झांसी मंडल का अपर आयुक्त तथा विनय मिश्रा और राजेश कुमार को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी संघ में प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Lucknow News : यूपी में 41 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला
يوليو 28, 2026

Tags