Trending

Jaunpur News : किशोरी एवं युवा की आवाज एवं नेतृत्व कार्यक्रम आयोजित

Naya Savera Network

मडियाहूं, जौनपुर 

मडियाहूं नगर के ऊषा उपवन में जन विकास संस्थान द्वारा किशोरी एवं युवा की आवाज एवं नेतृत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहूं की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रहनुमा जी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मडियाहूं थाना की महिला कांस्टेबल शेफाली मिश्रा संजना सिंह, अर्चना चौरसिया एवं गुंजा जी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया माहवारी स्वच्छता, अनपढ़ नेता, नुक्कड़ नाटक व चित्रकारी जैसी गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों को सामाजिक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में लगभग 200 किशोरियों ने सहभागिता की।
मुख्य अतिथि डॉ. रहनुमा ने किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित कर उसके उपयोग व स्वच्छता के बारे में बताया। उन्होंने पास्ता, चाऊमीन, बर्गर जैसे जंक फूड से बचने और आयरन युक्त भोजन, हरी सब्जियां व नींबू शिकंजी के सेवन की सलाह दी ताकि माहवारी के दौरान कोई कठिनाई न हो।महिला कांस्टेबल शेफाली मिश्रा ने किशोरियों को 1090 व अन्य सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों* की जानकारी दी और अज्ञात नंबरों से आने वाले फ्रॉड कॉल से सावधान रहने के लिए जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सहभागी किशोरियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन जन विकास संस्थान के निदेशक श्री राजमणि जी के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान संस्थान के प्रबंधक अवधेश कुमार यादव प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज मोहसिन, अर्चना एवं सामुदायिक कार्यकर्ता मेनका, कंचन, ज्योति, शिव प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!