जौनपुर। पश्चिम बंगाल के बाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय सिंह ने जौनपुर स्थित हार्ट केयर सेंटर पर आगमन हुआ। इस अवसर पर चिकित्सकों एवं उनके सहयोगियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम में डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. सर्वेश सिंह, मनोज सिंह तथा राघवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक संजय सिंह का अभिनंदन करते हुए उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक ने चिकित्सकों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हार्ट केयर सेंटर में विधायक के आगमन को लेकर पूरे कार्यक्रम का वातावरण आत्मीय और सौहार्दपूर्ण रहा।
.jpeg)