Trending

Jaunpur News : रास्ते के विवाद में मारपीट, दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज

Naya Savera Network


बरसठी | थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में रास्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
     भगवानपुर गांव निवासी ओम प्रकाश ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर जबरन रास्ता बनाया जा रहा था। विरोध करने पर लालचंद, उमेश, विनोद, अखिलेश, राहुल, लालमन और जितेंद्र ने मारपीट की। आरोप है कि ईंट लगने से जगरनाथ के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि विराट के पैर में चोट लगी। पीड़ित ने सोना देवी और आरती पर भी ईंट चलाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष के उमेश गौतम ने आरोप लगाया कि पुराने विवाद को लेकर नखड़ू, आशीष, विशाल, सुमित, हर्सु, जगरनाथ, अमित, अवनीश और रवि ने मारपीट कर उमेश, अखिलेश, विनोद तथा आशा शकुंतला को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर बीएनएस की धारा 191(2), 115(2) और 351(3) के तहत अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरे पक्ष की प्राथमिकी में धारा 352 भी जोड़ी गई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!