Trending

Jaunpur News : नारायणदत्त तिवारी एवं विनोद यादव बने सब इंस्पेक्टर बने

Naya Savera Network

बक्शा(जौनपुर) बक्शा विकास खण्ड खण्ड के गैरीखुर्द एवं सडे़री गांव निवासी दो अलग-अलग युवकों ने  यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर चयन हुआ है। गैरीखुर्द गांव निवासी लखमीपुर खीरी में दारोगा के पद पर तैनात अरुण कुमार तिवारी का पुत्र नारायणदत्त तिवारी यूपी सब इंस्पेक्टर के पद पर 109 वीं रैंक हासिल किया है। उधर सड़ेरी गांव निवासी श्रीपति यादव का पुत्र विनोद यादव ओबीसी में 30 वीं रैंक हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया है। विनोद बेलापार नौपेड़वा पहल पुस्तकालय का विद्यार्थी है। पुस्तकालय संस्थापक दिनेश कुमार यादव और पुस्तकालयाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन पर उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!