Trending

Jaunpur News : तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, पेड़ गिरने से सड़क रही बाधित

Naya Savera Network

जौनपुर, 16 जुलाई। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। गौरीशंकर गांव के पास जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर आम का पेड़ गिरने से सड़क लगभग पांच घंटे तक बाधित रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाकर यातायात बहाल कराया।

बारिश के बाद शिवपुर बाईपास तिराहे पर सड़क के दोनों ओर जलभराव हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। वहीं तहसील परिसर में सीओ कार्यालय के सामने भी पानी भर जाने से फरियादियों और अधिवक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि कीचड़ और जलजमाव के कारण न्यायालय और अधिवक्ताओं के चैंबर तक पहुंचने में काफी दिक्कत हुई। स्थानीय नागरिकों ने जलनिकासी व्यवस्था में सुधार कर ऐसी समस्याओं से स्थायी राहत दिलाने की मांग की है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!