Trending

Jaunpur News : बंटवारे के विवाद में चार पर प्राथमिकी

Naya Savera Network

बरसठी | थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव में पैतृक भूमि के बंटवारे के विवाद को लेकर मारपीट, टीनशेड को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी अवधेश कुमार पाल की पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, सहखातेदारी की पैतृक भूमि के बंटवारे का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि 19 जुलाई की शाम विपक्षी विवादित भूमि पर पहुंचकर अवैध कब्जे का प्रयास करने लगे। सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर लौट गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद विपक्षी शिवकुमार, राजकुमार, बबलू और खुशबू समेत अन्य परिजन एकराय होकर उसके दरवाजे पर पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर सुनकर घर से बाहर आई उसकी पुत्री श्रेया ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसे धक्का देकर चोटी पकड़कर घसीट दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग घर के भीतर चले गए और दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि इस पर विपक्षी पीड़ित के टिनशेड पर चढ़ गए और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण मौके पर जुटने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!